डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ( DBRAU ) आगरा को JS University शिकोहाबाद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। JS University की मान्यता समाप्त होने के बाद अहम फैसला लिया गया है ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके और उनकी पढ़ाई एवं परीक्षाओं में कोई रुकावट ना आए।
Table of Contents

कुलपति और कुलसचिव ने संभाला कार्यभार
डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ( DBRAU ) के कुलपति डॉक्टर आंसू रानी जी और कुल सचिव अजय मिश्रा अपनी प्रशासनिक टीम के साथ शिकोहाबाद पहुंचे वहां उन्होंने जेएस यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक कार्यभार को औपचारिक रूप से संभाला और विश्वविद्यालय की वर्तमान व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
परीक्षाएं अब DBRAU कराएगा
कुल सचिव ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों का पाठ्यक्रम अधूरा है या उनकी परीक्षाएं अभी तक नहीं हो पाई है उनकी परीक्षाएं अब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय कराई जाएगी इसके साथ ही डिग्री और अंक तालिकाएं मतलब मार्कशीट भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से जारी की।
छात्रों में बनी हुई थी असमंजस की स्थिति
JS University की मान्यता समाप्त होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परेशान और असमंजस में थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई, परीक्षाओं और डिग्रियों को लेकर चिंता सता रही थी। प्रशासन ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शित तरीके से पूरी की जाएगी और किसी भी छात्रो के भविष्य पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।
रिकॉर्ड और लंबित मामलों की जांच
प्रशासनिक बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड, लंबित परीक्षाओं और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि सभी मामलों का निपटारा नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से किया जाए।
छात्रों के लिए बड़ी राहत
DBRAU के इस फैसले से JS University के छात्रों को बड़ी राहत मिली है। अब छात्रों को ना तो अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू करने की चिंता है और ना ही डिग्री मिलने में देरी का प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वह पर ध्यान ना दें और विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
ऐसे ही अधिक जानकारी के लिए हमारी Web Site पर जहां आपको समय रहते पूरी जानकारी मिल जाएगी जिससे आपका काम समय पर हो जाएगा, खबर बाद मे मिलती है तो छात्र कुछ नही कर पाते है धन्यवाद।

Really impressed with the user interface. Everything is so easy to find and the loading speed is top notch. Love phaaajili7!