DBRAU Agra Degree Completion Last Opportunity for 2020–2025 Students : डिग्री और पुनर्परीक्षा का अंतिम मौका, अब 30 जनवरी तक आवेदन

डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ( DBRAU ) में सत्र 2020 से 2025 के बीच अनुत्तीर्ण, अनुपस्थित या किसी कारणवश डिग्री पूरी नहीं कर पाए छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे छात्रों के लिए डिग्री पूर्ण करने और और पुनर्परीक्षा (Back/Improvement Exam) का अंतिम अवसर दिया है

पहले जारी सूचना के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी थी, लेकिन छात्रों की सुविधा को देखते हुए अब आवेदन की तिथि बढ़ाकर 30 जनवरी कर दी गई है। यानी जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन छात्रों को मिलेगा इस योजना का लाभ?

यह अवसर DBRAU की वार्षिक प्रणाली ( पुराना पाठ्यक्रम ) के अंतर्गत दिया जा रहा है। इसका लाभ वे छात्र ले भी ले सकते हैं।

  • जो सत्रा 2020 से 2025 के बीच परीक्षा में अनुत्तीर्ण ( Fail ) रहे
  • जो परीक्षा में अनुपस्थित (Absent) रहे।
  • जिनकी डिग्री किसी कारणवश पूरी नहीं हो पाई।
  • जो छात्र स्नातक (UG) एवं परस्नातक (PG) स्तर पर अंतिम वर्ष में अटक गए।

विश्वविद्यालय का उद्देश्य ऐसे छात्रों को एक बार फिर मौका देकर उनकी डिग्री पूरी करना है।

कितने विषयों में दे सकते हैं पुनर्परीक्षा?

पाठ्यक्रम के अनुसार छात्रों को सीमित विषयों में पूर्ण परीक्षा का मौका मिलेगा।

  • द्वितीय वर्ष अधिकतम दो विषय,
  • तृतीय वर्ष अधिकतम दो विषय
  • बीए, बीएससी, बीकॉम, MA, M.sc & M.com जैसे पाठ्यक्रम में छात्रों को यह सुविधा मिलेगी।
  • स्नातक और परस्नातक दोनों स्तरों में छात्र पात्र है।

ध्यान दें यह सुविधा अंतिम अवसर के रूप में दी जा रही है

परीक्षा कब हो सकती है?

परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर ओमप्रकाश जी के अनुसार पुनर्परीक्षा फरवरी या मार्च में कराई जा सकती है। इसके बाद कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा और आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें?

छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

छात्र अपने संबंधित कॉलेज के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

DBRAU छात्रों के लिए जरूरी सलाह

  1. आवेदन करने से पहले अपने विषय और वर्ष की सही जानकारी जांच लें।
  2. अंतिम तिथि 30 जनवरी के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
  3. यह मौका डिग्री पूरी करने का आखिरी अवसर है, इसे हल्के में ना लें।

निष्कर्ष

डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ( DBRAU ) का निर्णय उन हजारों छात्रों के लिए उम्मीद की किरण है। जिन की पढ़ाई किसी करणवस अधूरी रह गई थी। यदि आप भी सत्र 2020 से 2025 के बीच में फंसे हुए हैं तो 30 जनवरी से पहले आवेदन करके अपनी डिग्री पूरी करने का यह सुनहरा मौका जरूर अपनाएं।

Leave a Comment