अगर आप मेडिकल फील्ड में कैरियर बनाना चाहते हैं, लेकिन डॉक्टर या नर्स बनना नहीं चाहते हैं तो DMLT course details (Diploma in Medical Laboratory Technology) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह कोर्स हेल्थकेयर सेक्टर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मेडिकल लैब टेक्नीशियन तैयार करता है जो विभिन्न बीमारियों की जांच और डायग्नोसिस में अहम योगदान देते हैं।
Table of Contents

DMLT कोर्स क्या है?
DMLT एक पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स है जिसकी अवधि 2 वर्ष की होती है। इस कोर्स में छात्रों को खून, मूत्र, थूक और अन्य बॉडी फ्लूइट्स की जांच करने के लिए प्रयोगशाला तकनीक की ट्रेनिंग दी जाती है। यह कोर्स रोगों की पहचान और इलाज में मदद करने में प्रयोगशाला विशेषज्ञ तैयार करता है।
DMLT Course Duration
- इस कोर्स की अवधि 2 वर्ष की होती है।
- कुछ स्थानों में 1 वर्ष का सर्टिफिकेट कोर्स भी होता है।
- इंटर्नशिप अधिकांश कॉलेजों में 6 महीने से लेकर 1 साल की लैब में ट्रेनिंग अनिवार्य होती है।
DMLT Course Eligibility Criteria
- अभ्यर्थी ने 12वीं पास कर ली हो।
- विषय फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी मतलब पीसीबी अनिवार्य है।
- न्यूनतम अंक 45 से 50% होने चाहिए। कॉलेज के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
- प्रवेश प्रक्रिया कुछ कॉलेजों में मेरिट बेस पर एडमिशन होते हैं। तो कुछ संस्थानों में एंट्रेंस बेस पर एग्जाम होते हैं। यह कॉलेज और यूनिवर्सिटी पर डिपेंड करता है।
DMLT Course Syllabus
First Year:
- Human Anatomy & Physiology
- Biochemistry
- Basics of Medical Laboratory
- Blood Banking & Hematology
- Communication & Lab Ethics
Second Year:
- Microbiology
- Pathology
- Clinical Biochemistry
- Parasitology & Immunology
- Laboratory Management & Quality Control

DMLT Course Fees
- सरकारी कॉलेज में फीस 10000 – 50000 प्रति वर्ष तक होती है।
- प्राइवेट कॉलेज में फीस 50000 – 2 लाख प्रति वर्ष तक होती है।
फीस संस्था और सुविधा के अनुसार अलग-अलग होती हैं। अब कॉलेज और यूनिवर्सिटी के अकॉर्डिंग देख लें कि वहां की फीस कितनी है, यह सिर्फ एक अनुमान है। आप यूनिवर्सिटी और कॉलेज की वेबसाइट पर सही जानकारी प्राप्त कर ले जिससे आपको कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।DMLT course details
Career Options After DMLT Course
कोर्स पूरा करने के बाद आप कई प्रकार के मेडिकल लब हॉस्पिटल डायग्नोसिस सेंटर और ब्लड बैंक में कार्य कर सकते हैं। जैसे-
- लैब टेक्नीशियन
- मेडिकल लैबोरेट्री साइंटिस्ट
- पैथोलॉजी टेक्नीशियन
- रिसर्च अस्सिटेंट
- लैब सुपरवाइजर
- ब्लड बैंक टेक्नीशियन
Salary After DMLT Course
छात्र डीएमएलडी करते हैं। उनके मन में एक सवाल यह भी रहता है कि डीएमएलडी कोर्स करने के बाद हमें सैलरी कितनी मिलेगी, आपको बता दें।
- शुरुआती वेतन आपका 15000 से लेकर ₹25000 प्रतिमा हो सकता है।
- अनुभव के साथ यह 30000 से लेकर ₹50000 प्रतिमा हो सकता है।
- प्राइवेट लैब और डायग्नोसिस सेंटर खोलने पर इनकम इससे भी अधिक हो सकती है।
- सैलरी की बात करें तो यह आपके अनुभव और अस्पताल के ऊपर डिपेंड करता है। वह किस प्रकार का है और आपका अनुभव कितना है उसके अकॉर्डिंग कम- ज्यादा सैलरी हो सकती है।

DMLT Course के बाद पढ़ाई
- BMLT (Bachelor in Medical Laboratory Technology)
- B.Sc. in Microbiology / Biochemistry / Biotechnology
- M.Sc. in Medical Lab Technology
- Specialized Diploma in Clinical Pathology
DMLT Course करने के फायदे
- हेल्थ सेक्टर में उच्च रोजगार का अवसर
- कम अवधि में करियर की शुरुआत
- सरकारी व निजी दोनों क्षेत्रों में नौकरी की संभावना
- मेडिकल साइंस का व्यावहारिक अनुभव।
Top College For DMLT in India
- AIIMS, New Delhi
- Christian Medical College, Vellore
- Kasturba Medical College, Manipal
- Banaras Hindu University (BHU)
- Armed Forces Medical College (AFMC), Pune
- Government Medical College, Nagpur
- Rajiv Gandhi Paramedical Institute, Delhi
- other University & College
निष्कर्ष
डीएमएलडी कोर्स उन छात्रों के लिए एक शानदार विकल्प है जो मेडिकल फील्ड में जल्दी शुरुआत करना चाहते हैं। इसमें रोजगार के अनेक अवसर हैं और आगे चलकर आप उच्च शिक्षा या स्वयं की लैब खोलने का भी सपना पूरा कर सकते है।

https://t.me/s/Top_BestCasino/128
For all my football fanatics out there, you NEED to check out f88bongda. Seriously, it’s got everything. Get on it f88bongda.
66b: Trải nghiệm Casino Trực Tuyến Đỉnh Cao năm 2026 cam kết mang đến những chương trình ưu đãi thực tế, điều kiện rút tiền đơn giản, không gây khó khăn cho người chơi. TONY04-08H
Great promotions for new members and the game selection is massive. I am really enjoying my time on vn43win.
Finally found a place that doesn’t lag during the big wins. The login process is quick and the support team is actually helpful. Give jb777login a try
The bonus options here are actually decent and not just bait. Withdrawals were surprisingly fast too. Highly recommend vnxx88uk if you are looking for something reliable.