DBRAU Latest News – Dr Bhimrao Ambedkar University, Agra

*शिकायतों पर राज्यपाल नाराज:* DBRAU के अधिकारियों के साथ की मीटिंग, कार्यप्रणाली सुधारने के दिए निर्देश डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्थिति और कार्यप्रणाली पर राज्यपाल ने नाराजगी जाहिर की है। सोमवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। विश्वविद्यालय की पुरानी साख को वापस लाने को कहा। रिजल्ट, नैक निरीक्षण, शिकायतों जैसे मुद्दों पर सवाल किए।सोमवार शाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ खंदारी परिसर में मीटिंग की। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल अपने साथ शिकायतों का पुलिंदा लेकर आई थीं।राज्यपाल ने कहा कि मैं हर रोज हर विश्वविद्यालय की खबर पर नजर रखती हूं। हर शिकायत की जानकारी मेरे पास है। Dbrau में सबसे ज्यादा दिक्कत रिजल्ट को लेकर आ रही है। किसकी गलती से यह हो रहा है। किन कॉलेजों ने नंबर अपलोड नहीं किए हैं, उनकी जानकारी मांगी।विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा डेटा उपलब्ध कराने पर राज्यपाल ने एडेड कॉलेजों के प्रिंसिपल से सवाल किए कि वे क्यों नंबर अपलोड नहीं कर रहे हैं। बिना रिजल्ट का दीक्षांत समारोह राज्यपाल ने कहा कि खबरें मिल रही हैं कि बिना रिजल्ट के दीक्षांत समारोह हो रहा है। यह कैसे संभव है। विश्वविद्यालय का काम समय से परीक्षा क राना और रिजल्ट देना है। अगर वही काम सही नहीं होगा तो छात्र कैसे विश्वास करेंगे।कौन लेगा जिम्मेदारीराज्यपाल ने सभी से सवाल किया कि dbrau की दुर्दशा की जिम्मेदारी कौन लेगा। कर्मचारियों, शिक्षकों और कॉलेजों के प्रिंसिपल्स से पूछा कि इस तरह की कार्यप्रणाली से क्या हासिल हो रहा है। क्या विश्वविद्यालय को ताला लगाना है। Dbrau की 15 साल पहले की तस्वीर देखिए और आज की स्थिति देखिएदो साल से नैक की तैयारीविश्वविद्यालय में होने वाले नैक निरीक्षण पर राज्यपाल ने कहा कि आप लोग दो साल से नैक निरीक्षण की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद भी तैयारी पूरी नहीं हो पाई है। प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों को देखें। उनसे सीखें। बिना एग्रीडेशन के विश्वविद्यालय चलाना है तो चलाइए।किसके-कितने कॉलेज, सूची बनाओराज्यपाल ने कर्मचारियों से भी बातचीत की । उनसे कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार लेकर आइए। वर्ना सरकार के नियम पर हर कर्मचारी के काम की समीक्षा होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जितने भी कर्मचारियों और शिक्षकों के कॉलेज हैं, उनकी सूची बनाई जाए।dbrau

111 thoughts on “DBRAU Latest News – Dr Bhimrao Ambedkar University, Agra”

  1. Sau khi đăng ký thành công, bạn có thể đăng nhập vào tài khoản của mình và bắt đầu nạp tiền để tham gia các trò chơi tại đây. Từ đây, bạn sẽ có cơ hội trải nghiệm các dịch vụ đa dạng, phong phú mà nhà cái mang lại. Quá trình đăng ký tại 888slot apk vô cùng đơn giản, nhanh chóng và bảo mật, giúp người chơi dễ dàng tiếp cận và tham gia cá cược chỉ trong vài bước ngắn gọn. TONY04-04H

    Reply

Leave a Comment