डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ( DBRAU ) ने छात्रों की सुविधा के लिए एक बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। अब विश्वविद्यालय का पूरा काम क्लाउड बेस्ड सिस्टम पर स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे छात्रों को सभी सेवाएं दस्तावेज और जानकारी एक ही जगह पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
Table of Contents

What is Cloud System
क्लाउड सिस्टम का मतलब है। विश्वविद्यालय से जुड़ी सभी जानकारी रिकॉर्ड और सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी। अब छात्रों को किसी भी कार्य के लिए दफ्तरों के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे, बल्कि मोबाइल या कंप्यूटर से एक क्लिक में सारी जानकारी मिल जाएगी।
कौन – कौन से काम Online होंगे
अब विश्वविद्यालय के ज्यादातर काम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पूरे होंगे जैसे
- छात्र आईडी बनवाना,
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करना,
- मार्कशीट या डुप्लीकेट मार्कशीट प्राप्त करना,
- नाम सुधार या जन्मतिथि सुधार आवेदन
- परीक्षा से जुड़ी जानकारी आवेदन
- शिकायत या समस्या दर्ज करना,
- रिजल्ट और रिकॉर्ड देखना
किस Year के Record Online हो गए है
विश्वविद्यालय ने बताया है कौन-कौन से रिकॉर्ड डिजिटल हो गए है
- 1927 से लेकर 2014 तक के पुराने रिकॉर्ड्स को डिजिटलाइज किया जा चुका है।
- 2014 के बाद के सभी डाटा पहले से ही ऑनलाइन मौजूद है।
- इसका मतलब है कि अब छात्रों को 98 साल पुराना डाटा भी एक क्लिक में मिल सकेगा।
Cloud System’s Features
- पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म अब विश्वविद्यालय की सभी सेवाओं दो एप्लीकेशंस के माध्यम से संचालित होगी।
- पारदर्शी और सुविधा छात्र अपने आवेदन की स्थिति में आसानी से देख पाएंगे। कौन सा विभाग देख रहा है और कब तक निपटार हो जाएगा।
- समय की बचत पहले जिन कामों के लिए छात्रों को हफ्तों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब मिनट में ऑनलाइन पूरे होंगे।
- सुरक्षित रिकॉर्ड सभी दस्तावेज और मार्कशीट क्लाउड में सुरक्षित रहेंगे जिससे डाटा का नुकसान नहीं होगा।
- मोबाइल पर ओटीपी से छात्र अपनी लॉगिन आईडी बना कर मोबाइल ओटीपी के जरिए सुरक्षित रूप से सिस्टम में प्रवेश कर सकेंगे।

Login Process
- सबसे पहले आपको डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की साइट पर आना है। Dbrau.ac.in पर आना है।
- वहां जाएं स्टूडेंट सर्विस या ssv पर क्लिक करें।
- नया यूजर होने पर रजिस्टर करें।
- मोबाइल नंबर / Email id दर्ज करें और ओटीपी से वेरिफिकेशन करें।
- अब आपकी लॉगिन आईडी और पासवर्ड बन जाएगी।
- login करने के बाद अपनी समस्या आवेदन चुने जैसे मार्कशीट, माइग्रेशन या कोई और वर्क है।
- आवेदन की स्थिति और समाधान की जानकारी वहीं पर दिखेगी।
यह पूरा डिजिटल सिस्टम उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम कारपोरेशन लिमिटेड (UPDESCO) के सहयोग से विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय को पूरी तरह डिजिटल पारदर्शी और छात्र हितैषी बनाना है।
Dbrau का कहना
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आंसू रानी जी ने बताया है कि यह पहल छात्रों की सुविधा को बढ़ाने और प्रदर्शित लाने के उद्देश्य की गई है। अब छात्रों को वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी और सभी रिकॉर्ड्स क्लाउड प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहेंगे।
छात्रों का Benefits
- सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध
- आवेदन की स्थिति रियल टाइम में देख सकते हैं।
- पुराने दस्तावेज और रिकॉर्ड पर एक क्लिक में मिलेंगे।
- समय और मेहनत दोनों की बचत
- डिजिटल रिकॉर्ड से पारदर्शिता बढ़ेगी।
निष्कर्ष
डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ( Dbrau ) का यह डिजिटल क्लाउड सिस्टम छात्रों के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। आप सभी शैक्षणिक सेवाएं प्रमाण पत्र रिकॉर्ड और आवेदन एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। यह पहल सिर्फ छात्रों का समय बचाएगी बल्कि विश्वविद्यालय प्रशासन में पारदर्शी और गति भी लेगी।

Moving everything to a cloud-based system sounds like a really efficient update for DBRAU students – having all documents and information in one place will be a big help. I found a related discussion about cloud system benefits at https://seed3d.ai which was interesting too.
https://t.me/Top_BestCasino/128
Yo, check out 9fgame! Been playing there for a bit now and it’s pretty solid. Good selection of games and the payouts are decent. Definitely worth a look if you’re looking for something new. Hit them up at 9fgame!