Dbrau latest news 2023 | agra university news | dbrau results 2023 | dbrau practical news

 

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-24 में प्रवेश लेने वाले छात्रों के वेब रजिस्ट्रेशन की तारीख एक बार फिर से बढ़ा दी है। अब 30 नवंबर तक छात्र-छात्राएं बेब रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। विश्वविद्यालय में हर दिन छात्र रजिस्ट्रार और कॉलेजों में जाकर रजिस्ट्रेशन बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

सहायक कुलसचिव ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की समय सीमा में बढ़ोतरी की है।  प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय से जुड़े सभी कॉलेजों और कैंपस के संस्थानों में अब तक 1,54,711 वेब रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इनमें से दो हजार छात्रों का वेब रजिस्ट्रेशन कैंपस में चल रहे पाठ्यक्रमों के लिए किया गया है।

डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय का युवोत्सब 14 से 16 दिसंबर के बीच खंदारी परिसर में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय से जुड़े सभी कॉलेजों, संस्थानों के प्राचार्य से 10 दिसंबर तक युवोत्सव में हिस्सा लेने वाली टीम का नाम भेजने के लिए कहा गया है। इसके लिए 10 दिसंबर को शाम 5 बजे तक arshad.socio@gmail.com पर ईमेल किया जा सकता है।

Viva & Practical 2019-22

17 दिसंबर तक भरें छूटी परीक्षा के लिए आवेदन पत्र वर्ष 2019 से वर्ष 2022 तक के स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक प्रथम व अंतिम वर्ष के जिन छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक/मौखिक परीक्षा छूट गई है, उन छात्रों को 17 दिसंबर तक अपने आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भरने होंगे। इसके लिए उन्हें 2 हजार रुपये का शुल्क भी प्रति विषय के लिए जमा करना होगा। ऐसे छात्र खुद या कॉलेजों के माध्यम से विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर छूटी हुई परीक्षा फिर से कराने के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। यूनिवर्सिटी की तरफ से मोके बार बार नही मिलते जिन छात्रों के 2019 से 2022 तक Viva एवं Practical नही हो पाए थे वो जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर दे,

10 thoughts on “Dbrau latest news 2023 | agra university news | dbrau results 2023 | dbrau practical news”

  1. Cho dù bạn là một khách chơi mới hoặc đã chơi lâu năm, hệ thống game của 188V luôn đáp ứng được nhu cầu của từng người chơi. Tham gia vào những trò chơi hấp dẫn, bạn sẽ có cơ hội giải trí, thư giãn và đặc biệt là có thể gặt hái được những chiến thắng lớn nếu may mắn đứng về phía mình. TONY04-08H

    Reply

Leave a Comment